Share on WhatsApp

बीकानेर: वीडियो विवाद के बीच मधुमक्खी अटैक! गांधी पार्क से भागे कार्यकर्ता, कलेक्ट्रेट पर फूटा गुस्सा

बीकानेर: वीडियो विवाद के बीच मधुमक्खी अटैक! गांधी पार्क से भागे कार्यकर्ता, कलेक्ट्रेट पर फूटा गुस्सा

बीकानेर। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर यूथ कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन के दौरान बुधवार गांधी पार्क में जुट रहे कार्यकर्ताओं पर अचानक मधुमक्खियों ने धावा बोल दिया। विरोध से पहले ही मधुमक्खी अटैक से वहां अफरा-तफरी मच गई और कार्यकर्ता जान बचाने के लिए दौड़ते नजर आए।हालात ऐसे बने कि लोग सीधे गांधी पार्क से भागकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच गए। वहां पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने खुद को संभाला और फिर नारेबाजी के साथ विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान कई लोगों को मधुमक्खियों ने डंक मारे, वहीं मौके पर मौजूद पत्रकार भी इसकी चपेट में आ गए।
घटना के बावजूद प्रदर्शन का जोश कम नहीं हुआ। कलेक्ट्रेट के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे और वायरल वीडियो को लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में स्वर्गीय रामेश्वर डूडी, डॉ. बी.डी. कल्ला, मदन गोपाल मेघवाल, मोडाराम मेघवाल और भाजपा नेता रवि शेखर मेघवाल समेत कई नेताओं के लिए आपत्तिजनक शब्द कहे जाने का दावा किया जा रहा है। यह वीडियो पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसने सियासी पारा चढ़ा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com