Share on WhatsApp

बीकानेर: गंदे नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

बीकानेर: गंदे नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

बीकानेर। सदर थाना पुलिस को अंबेडकर सर्किल के पास बिजली विभाग के आफिस के पास गंदे पानी के नाले में एक व्यक्ति का संदिग्ध हालत में शव मिला है। पुलिस, समाजसेवी संस्थाओं ने घंटो की मशक्कत के बाद शव को नाले से बाहर निकाला। बुधवार को सुबह ट्रेफिक थाने के मोड़ के सामने की साइड मे नीचे गंदे पानी के नाले में राहगीरों को एक व्यक्ति का शव पड़ा दिखा। शव क्षत-विक्षत था और पांच-छः दिन पुराना लग रहा था। मृतक के शरीर के कुछ अंग ही नहीं थे।इत्तला मिलने पर सदर कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्वयं सेवी संस्था के कार्यकर्ताओं को मौके पर बुलाया गया। सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह सहित संस्था के लोगों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद शव को गंदे पानी के नाले से बाहर निकाला। शव पांच -छ: दिन पुराना बताया जा रहा है जोकि पूरी तरह सड गल गया है। शव की शिनाख्त नहीं होने के कारण उसे पीबीएम अस्पताल के मुर्दाघर में भिजवाया गया है। फिलहाल मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com