Share on WhatsApp

बीकानेर: अवैध संबंध के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई, अस्पताल में दम तोड़ा,चार लोग पुलिस की पकड़ में

बीकानेर: अवैध संबंध के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई, अस्पताल में दम तोड़ा,चार लोग पुलिस की पकड़ में

बीकानेर। जिले के नोखा क्षेत्र के जसरासर थाना इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां अवैध संबंध के शक में एक युवक को घर में घुसकर बेरहमी से पीटा गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
मामला झाडेली गांव का है। जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 3 बजे मृतक एक महिला के घर पर था। इस दौरान कुछ लोग घर में जबरन घुसे और उस पर टूट पड़े। लाठियों और डंडों से की गई मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने उसे तत्काल पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।ग्रामीण एएसपी बनवारी लाल मीणा ने बताया कि मृतक मनोज मेघवाल का दूर के रिश्ते में लगने वाली एक महिला के साथ कथित अवैध संबंध बताया जा रहा है। इसी बात से नाराज महिला के परिजनों ने युवक को पकड़कर बुरी तरह पीटा। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए चार संदिग्धों को राउंडअप कर लिया है।फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की ् जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com