बीकानेर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां जयपुर रोड स्थित रायसर जीएसएस में भीषण आग लगने की सूचना मिली है। आग इतनी तेज थी कि उसके चलते आसमान में काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक नजर आया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, वहीं पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए लोगों की आवाजाही को नियंत्रित किया है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है।