Share on WhatsApp

बीकानेर: जिनके भरोसे सुरक्षा, उन्हीं के घर में सेंधमारी,पुलिसकर्मी का घर सूना देख चोरों ने किए लाखों के सोना,नकदी साफ

बीकानेर: जिनके भरोसे सुरक्षा, उन्हीं के घर में सेंधमारी,पुलिसकर्मी का घर सूना देख चोरों ने किए लाखों के सोना,नकदी साफ

बीकानेर।जिले के खाजूवाला की तावणिया कॉलोनी में चोरों ने ऐसा दुस्साहस दिखाया कि लोगों की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी का घर ही निशाने पर ले लिया। पुलिस ड्राइवर मुकेश गोदारा के घर हुई इस चोरी ने हर किसी को चौंका दिया। बताया जा रहा है कि पूरा परिवार शादी समारोह में शामिल होने बाहर गया हुआ था। मकान तीन दिन से बंद पड़ा था, इसी दौरान चोरों ने मौके का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया।
चोर घर में रखे करीब 30 तोला सोना, चांदी के जेवरात और नगदी समेटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
सूचना मिलते ही डिप्टी एसपी अमरजीत चावला और थानाधिकारी सुरेन्द्र प्रजापत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। डॉग स्क्वॉड और एमओबी टीम को भी बुलाया गया हैं।इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। लोगों में चर्चा है कि जब पुलिसकर्मी का घर ही सुरक्षित नहीं रहा, तो आम आदमी की सुरक्षा का क्या होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com