बीकानेर।शहर के सदर थाना क्षेत्र के एम एस कॉलेज से 13 मार्च को लापता हुई छात्रा का 13 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगने से परिजनों और आमजन में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि शिकायत दर्ज करवाने के बावजूद अब तक छात्रा का कोई पता नहीं चल पाया है, जिससे परिवार गहरे सदमे में है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आज शाम तक छात्रा का पता नहीं चलता है तो वे सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे।परिजनों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर छात्रा की जल्द से जल्द बरामदगी की मांग की है। गौरतलब है कि छात्रा के लापता होने का मामला पहले ही सदर थाने में दर्ज कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस प्रगति सामने नहीं आई है।