Share on WhatsApp

बीकानेर: चोरों का आतंक,एक ही रात में तीन दुकानों के ताले टूटे, बाइक चोरी कर फरार

बीकानेर: चोरों का आतंक,एक ही रात में तीन दुकानों के ताले टूटे, बाइक चोरी कर फरार

बीकानेर। जिले के छतरगढ़ कस्बे के मुख्य बाजार में बीती रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई, जहां अज्ञात चोरों ने एक साथ तीन दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घटना का पता चलते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में चोर संदिग्ध गतिविधियां करते नजर आ रहे हैं, जिससे पुलिस को उनकी पहचान के अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।चोरों की चालाकी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वे अपनी बाइक मौके पर ही छोड़ गए और दूसरी बाइक चोरी कर फरार हो गए। इससे यह भी संकेत मिलता है कि वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही छतरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com