Share on WhatsApp

बीकानेर: यूडी टैक्स वसूली में सख्त हुआ नगर निगम, स्टेशन रोड पर एक करोड़ बकाया वाली बिल्डिंग सीज

बीकानेर: यूडी टैक्स वसूली में सख्त हुआ नगर निगम, स्टेशन रोड पर एक करोड़ बकाया वाली बिल्डिंग सीज

बीकानेर। नगर निगम अब यूडी टैक्स वसूली को लेकर पूरी तरह सख्ती के मूड में नजर आ रहा है। इसी क्रम में निगम की टीम ने गुरुवार को स्टेशन रोड पर टाटा पंप के पास स्थित एक बिल्डिंग को सीज कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। संबंधित बिल्डिंग पर करीब एक करोड़ रुपये का यूडी टैक्स बकाया बताया जा रहा है।निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा ने बताया कि बकायादारों को पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन उसके बावजूद टैक्स जमा नहीं करवाया गया। ऐसे में निगम ने नियमानुसार सीजिंग की कार्रवाई की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन बकायादारों ने अभी तक टैक्स जमा नहीं कराया है, उनके खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।निगम की इस कार्रवाई के दौरान सतर्कता प्रभारी प्रदीप सिंह चारण सहित होमगार्ड का जाब्ता भी मौके पर तैनात रहा। निगम प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि यूडी टैक्स वसूली का यह अभियान मार्च के अंतिम दिनों तक लगातार चलता रहेगा और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com