बीकानेर। जिले के काकड़ा गांव में दलित युवकों के साथ मारपीट और अपशब्द कहने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज़ दो दलित युवक विरोध स्वरूप शहर के स्वर्ण जयंती नगर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए।बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर पुलिस थाना जसरासर में मुकदमा पहले ही दर्ज किया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से पीड़ित पक्ष में भारी रोष है। इसी के चलते युवकों ने यह कदम उठाकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की।टंकी पर चढ़े युवकों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए चेतावनी दी हैं।सूचना मिलते ही जयनारायण व्यास कालोनी थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवकों को समझाइश कर नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए।