Share on WhatsApp

बीकानेर : एमडी,चिट्टे का खतरनाक खेल, पिकअप चालक का वीडियो वायरल

बीकानेर : एमडी,चिट्टे का खतरनाक खेल, पिकअप चालक का वीडियो वायरल

बीकानेर। शहर में नशे का जहर अब खतरनाक स्तर पर पहुंचता नजर आ रहा है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि नशे की हालत में लोग सड़कों पर ही बेखौफ नजर आ रहे हैं, जिससे आमजन की जान पर बन आई है।

सदर थाना क्षेत्र के भुट्टों का चौराहा इलाके से एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक पिकअप चालक वाहन के अंदर नशे की खुमारी में इस कदर बेसुध बैठा दिखाई दे रहा है कि उसे आसपास की कोई सुध ही नहीं है। बीच सड़क खड़ी गाड़ी और उसमें बैठे चालक की हालत ने लोगों को हैरान कर दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका पहले से ही हेरोइन और एमडी जैसे खतरनाक नशों के लिए कुख्यात रहा है। वायरल वीडियो को भुट्टों के बास का बताया जा रहा है। वहीं चर्चा यह भी है कि वीडियो में नजर आ रही पिकअप किसी जीकेजी भुजिया से जुड़ी बताई जा रही है।पिक अप गाड़ी के नंबर नोखा के है। वीडियो सामने आते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है और लोगों ने पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर कब तक नशे के सौदागर और नशेड़ी शहर की सड़कों को मौत का मैदान बनाते रहेंगे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com