Share on WhatsApp

बीकानेर:स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ पर फूटा गुस्सा,मनचलों की जमकर धुनाई, 3 गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

बीकानेर:स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ पर फूटा गुस्सा,मनचलों की जमकर धुनाई, 3 गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

बीकानेर। जिले के खाजूवाला क्षेत्र में एक बालिका से छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा। स्कूल से वापस घर लौट रही बालिका के साथ मनचले युवकों द्वारा की जा रही छेड़छाड़ से आक्रोशित बालिका की साथी छात्राओं ने हिम्मत दिखाते हुए चार युवकों की जमकर धुनाई कर दी। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने भी इन सबक सिखानते हुए मनचलों को जमकर धुना।घटना की सूचना मिलते ही खाजूवाला पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक युवक को चोट लगने के कारण पुलिस निगरानी में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी आरोपी दंतोर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसे पुलिस जांच में शामिल कर रही है।

खाजूवाला थानाधिकारी रोहित चौधरी ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा फरार युवक को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com