बीकानेर। शहर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। राजीव मार्ग के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज गति से आ रही कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार कई फीट तक हवा में उछल गया।घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें टक्कर की भयावहता साफ नजर आ रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाया।
हादसे में बाइक सवार को कई फ्रैक्चर आए हैं और उसका ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार चालक की तलाश के साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।