Share on WhatsApp

बीकानेर : सेंट्रल जेल में अचानक सर्च ऑपरेशन,75 से अधिक जवानों ने खंगाली बैरकें

बीकानेर : सेंट्रल जेल में अचानक सर्च ऑपरेशन,75 से अधिक जवानों ने खंगाली बैरकें

बीकानेर। शहर की सेंट्रल जेल में सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अचानक सर्च अभियान चलाया गया। जेल प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने जेल परिसर में बैरकों और वार्डों की सघन तलाशी ली।अभियान के दौरान कैदियों की भी जांच-पड़ताल की गई और जेल के विभिन्न हिस्सों की बारीकी से तलाशी ली गई। अचानक शुरू हुए इस अभियान से जेल परिसर में कुछ देर के लिए हलचल का माहौल बन गया।करीब 75 से अधिक पुलिसकर्मियों और जवानों की मौजूदगी में चले इस सर्च ऑपरेशन की निगरानी आईपीएस अनुष्ठा कालिया सहित कई अधिकारियों ने की। इस दौरान तहसीलदार और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

हालांकि  तलाशी के बावजूद अभियान के दौरान किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई।गौरतलब है कि जेल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ दिन पहले भी इसी तरह का सर्च अभियान चलाया गया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई समय-समय पर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com