Share on WhatsApp

बीकानेर: एसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह का प्रयास, व्यक्ति गंभीर झुलसा

बीकानेर: एसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह का प्रयास, व्यक्ति गंभीर झुलसा

बीकानेर:जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने शुक्रवार को एक व्यक्ति ने आत्मदाह का प्रयास कर सनसनी फैला दी। आग की लपटों में घिरे व्यक्ति को मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत बचाकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।जानकारी के अनुसार खाजूवाला क्षेत्र के 4 बीजीएम भागू गांव निवासी रामलाल पुत्र चेतनराम शुक्रवार को एडीएम सिटी कार्यालय के पास पहुंचा। बताया जा रहा है कि उसने वहां ज्वलनशील पदार्थ अपने ऊपर डाल लिया और एसपी कार्यालय की ओर भागते हुए खुद को आग के हवाले कर दिया। घटना से आसपास मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई।मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाई और गंभीर रूप से झुलसे रामलाल को तुरंत उपचार के लिए ट्रोमा सेंटर भेजा।पुलिस के अनुसार घायल व्यक्ति की हालत को देखते हुए उसका इलाज जारी है। फिलहाल उसने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com