Share on WhatsApp

बीकानेर नथानियों की सराय में बवाल,मीटर बदलने पहुंची निजी बिजली कंपनी की टीम से हाथापाई, दो थानों की पुलिस मौके पर

बीकानेर नथानियों की सराय में बवाल,मीटर बदलने पहुंची निजी बिजली कंपनी की टीम से हाथापाई, दो थानों की पुलिस मौके पर

बीकानेर। शहर के नया शहर थाना क्षेत्र के नथानियों की सराय क्षेत्र में गुरुवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब घरों के बिजली मीटर बदलने और नई लाइन डालने पहुंची निजी बिजली कंपनी की टीम का स्थानीय लोगों से विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़कर हाथापाई तक पहुंच गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।जानकारी के अनुसार निजी बिजली कंपनी बीकेईसीएल (BKECL) के कर्मचारी मीटर बदलने और लाइन से जुड़ा कार्य करने के लिए क्षेत्र में पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने काम का विरोध करना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। हालात को संभालने के लिए नयाशहर थाना और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों थानों के थानाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और लोगों को शांत कराया।
बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है जब मीटर बदलने गई टीम का विरोध हुआ हो। इससे पहले भी इसी क्षेत्र में मीटर बदलने पहुंची टीम के साथ मारपीट की घटना हो चुकी है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। इलाके में एहतियातन पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com