Share on WhatsApp

बीकानेर : महिला पुलिसकर्मियों पर छोड़ा पिटबुल, हेड कॉन्स्टेबल को बुरी तरह काटा

बीकानेर : महिला पुलिसकर्मियों पर छोड़ा पिटबुल, हेड कॉन्स्टेबल को बुरी तरह काटा

बीकानेर ।जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक प्रकरण की जांच करने पहुंची दो महिला पुलिसकर्मियों पर मकान मालकिन ने कथित तौर पर अपना पिटबुल डॉग छोड़ दिया। कुत्ते के हमले में महिला हेड कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार घटना 2 मार्च को चाणक्य नगर इलाके की है। सब इंस्पेक्टर शारदा एक मामले की जांच के सिलसिले में महिला हेड कॉन्स्टेबल माली जाखड़ के साथ मनीषा मोदी के घर पहुंची थीं। आरोप है कि इसी दौरान मकान मालकिन ने अपने पिटबुल कुत्ते को उन पर हमला करने के लिए छोड़ दिया।

पिटबुल बाहर निकलते ही हेड कॉन्स्टेबल माली जाखड़ पर झपट पड़ा और उनके हाथ व पैरों पर कई जगह काट लिया। अचानक हुए हमले से मौके पर हड़कंप मच गया। साथ आई सब इंस्पेक्टर शारदा ने किसी तरह बीच-बचाव कर हेड कॉन्स्टेबल को कुत्ते से छुड़ाया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

हमले में महिला हेड कॉन्स्टेबल के सीधे हाथ में कई टांके लगाने पड़े, जबकि पैर पर भी कुत्ते के काटने के कई गहरे घाव आए हैं। घायल पुलिसकर्मी का इलाज कराने के बाद वे फिलहाल अपने गांव चली गई हैं।

इस मामले में हेड कॉन्स्टेबल ने 10 मार्च को थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच कर रहे सहायक उप निरीक्षक पूर्णाराम ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और आरोपों की पुष्टि होने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि पिटबुल कुत्तों को बेहद आक्रामक और खतरनाक नस्ल माना जाता है, जिनके हमले की घटनाएं समय-समय पर सामने आती रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com