Share on WhatsApp

बीकानेर: थार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिजनों ने मोर्चरी के बाहर लगाया धरना

बीकानेर: थार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिजनों ने मोर्चरी के बाहर लगाया धरना

बीकानेर। जिले के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रात कोड़मदेसर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कोड़मदेसर रोड से गांधी प्याऊ के बीच एक थार जीप ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

जानकारी के अनुसार दोनों युवक कोड़मदेसर से गांधी प्याऊ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रही थार जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।गजनेर थानाधिकारी राकेश स्वामी ने बताया कि थार और बाइक के बीच हुई भिड़ंत में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मोहित पारीक निवासी सांडवा हाल शीतला गेट बीकानेर तथा प्रमोद पंवार निवासी गोगागेट बीकानेर के रूप में हुई है।घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरना लगा दिया। पुलिस ने परिजनों से समझाइश कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com