Share on WhatsApp

बीकानेर :गोदाम में लगी भीषण आग, गोदाम में रखी मूंगफली जलकर खाक, करोड़ों के नुकसान की आशंका

बीकानेर :गोदाम में लगी भीषण आग, गोदाम में रखी मूंगफली जलकर खाक, करोड़ों के नुकसान की आशंका

बीकानेर। जिले के देशनोक में रविवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आरसीसी रोड स्थित रेलवे पुलिया के पास बने गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि रात करीब 11:15 बजे गोदाम के अंदर रखी मूंगफली में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।आग की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। आग इतनी तेज थी कि उसे बुझाने के लिए बीकानेर और नोखा से दमकल की गाड़ियां बुलानी पड़ीं।आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अभौ तक भी आग पर काबू नही पाया जा सका हैं।।जानकारी के अनुसार यह गोदाम देशनोक निवासी दीपचंद भूरा का बताया जा रहा है, जिसमें भारी मात्रा में मूंगफली का स्टॉक रखा हुआ था। आग की चपेट में आने से लाखों रुपए की कीमत की  मूंगफली जलकर खाक हो गई हैं। वहीं प्राथमिक अनुमान के अनुसार आग से करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है और संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com