Share on WhatsApp

बीकानेर:घात लगाकर बैठे बदमाशों ने कार सवार साजिद भुट्टो पर किया हमला, कैम्पर छोड़कर फरार

बीकानेर:घात लगाकर बैठे बदमाशों ने कार सवार साजिद भुट्टो पर किया हमला, कैम्पर छोड़कर फरार

बीकानेर। शहर के नया शहर थाना क्षेत्र में रविवार को चौखुटी पुलिए के नीचे उस समय सनसनी फैल गई जब कार में बैठे एक युवक पर कुछ युवकों ने कातिलाना हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान साजिद भुट्टो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपनी कार से घर जा रहा था। इसी दौरान चौखुटी पुलिए के नीचे पहले से घात लगाकर बैठे युवकों ने कैम्पर गाड़ी से आकर उस पर हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले में युवक बुरी तरह घायल हो गया।
घटना के बाद हमलावर मौके पर कैम्पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर नया शहर थाना अधिकारी कविता पूनिया और जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना अधिकारी बिक्रम तिवाड़ी मौके पर पहुंचे और दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर नया शहर थाने पहुंचाया।
घायल युवक का इलाज पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में जारी है। घटना की खबर फैलते ही ट्रॉमा सेंटर में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com