Share on WhatsApp

बीकानेर : देर रात बवाल, झगड़े के दौरान बाइक फूंकने का प्रयास, तेज रफ्तार गाड़ियों से मचाई दहशत

बीकानेर : देर रात बवाल, झगड़े के दौरान बाइक फूंकने का प्रयास, तेज रफ्तार गाड़ियों से मचाई दहशत

।बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र के मुरलीधर व्यास कॉलोनी में देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब आपसी विवाद को लेकर कुछ युवकों के बीच झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर जमकर हंगामा हुआ और इलाके में दहशत का माहौल बन गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झगड़े के दौरान इन युवकों ने कॉलोनी की सड़कों पर गाड़ियों को तेज रफ्तार में दौड़ाया, जिससे आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया। इसी दौरान उपद्रव के बीच एक बाइक को आग लगाने का प्रयास किया गया।घटना के चलते इलाके में देर रात तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। बताया जा रहा है कि मामला आपसी विवाद से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने इस प्रकरण मेॅ  बाइक ,पिकअप को जब्त करते हुए कुछ युवकों को दबोचा है। फिलहाल इन युवकों से पूछताछ की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com