बीकानेर।जिले के खाजूवाला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चक 33 केवाईडी स्थित वन विभाग की नर्सरी में ननद-भाभी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों महिलाओं के शव एक ही पेड़ से लटके मिले, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।मृतकों की पहचान 19 वर्षीय विवाहिता रत्नी देवी नायक और 20 वर्षीय माया नायक निवासी 33 केवाईडी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों ने अपनी-अपनी चुन्नी से फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली।सूचना मिलते ही खाजूवाला सीओ अमरजीत चावला, खाजूवाला थानाधिकारी प्रशिक्षु आरपीएस रोहित चौधरी, एएसआई मांगीलाल गोदारा, हेड कांस्टेबल खिंयाराम और कांस्टेबल ओमप्रकाश चौधरी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्राम पंचायत 40 केवाईडी के सरपंच रामेश्वरलाल गोदारा और 34 केवाईडी के सरपंच मांगीलाल मेघवाल भी घटनास्थल पर मौजूद है।प्रथमदृष्टया मामला घरेलू विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का खुलासा अभी नहीं हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। बीकानेर से एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।अनुसंधान के बाद ही पूरे घटन को स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।