Share on WhatsApp

नाल थाना पुलिस की कार्यवाही,एमडी और डोडा पोस्त बरामद,आरोपी गिरफ्तार

नाल थाना पुलिस की कार्यवाही,एमडी और डोडा पोस्त बरामद,आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर। जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत नाल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों की खेप बरामद की है। पुलिस ने 4 किलोग्राम डोडा पोस्त और 6 ग्राम एमडीएमए जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में की गई। शहर एडीएसपी चक्रवती सिंह राठौड़ के सुपरविजन में नाल थानाधिकारी विकास विशनोई के नेतृत्व में टीम ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। नाल थानाधिकारी विकास विश्नोई ने बताया कि करमीसर निवासी सुनील गाट को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में डोडा पोस्त और एमडी बरामद की गई है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस के अनुसार नशे के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com