Share on WhatsApp

28 फरवरी को सनातन चेतना की विराट हिंदू धर्मसभा, राज्यपाल व साध्वी ऋतंभरा रहेंगी मौजूद

28 फरवरी को सनातन चेतना की विराट हिंदू धर्मसभा, राज्यपाल व साध्वी ऋतंभरा रहेंगी मौजूद

बीकानेर। नोखा तहसील के मूलवास-सीलवा स्थित नरसी विला परिसर में 28 फरवरी को सनातन चेतना की विराट हिंदू धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और हजारों लोगों की मौजूदगी को देखते हुए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।
प्रेस वार्ता में आयोजक नरसी कुलरिया ने बताया कि धर्मसभा का उद्देश्य सनातन चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और दीदी मां साध्वी ऋतंभरा विशेष रूप से मौजूद रहेंगी। साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम भी भाग लेंगे।
आयोजन स्थल को भगवा ध्वज, तोरण द्वार और आकर्षक स्वागत द्वारों से सजाया गया है। 65 फीट ऊंची मां भारती के प्रतिरूप एवं धर्म ध्वजा की स्थापना का लोकार्पण भी किया जाएगा। भव्य शोभायात्रा, पुष्प वर्षा और बैंड-बाजों के साथ अतिथियों का स्वागत होगा।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे शनिवार दोपहर 3:05 बजे वायु मार्ग से मूलवास-सीलवा हैलीपेड पहुंचेंगे और धर्मसभा में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के विशेष प्रबंध किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com