Share on WhatsApp

बीकानेर: पुलिस की देर रात बड़ी कार्रवाई, 11 ग्राम एमडी के साथ एक गिरफ्तार

बीकानेर: पुलिस की देर रात बड़ी कार्रवाई, 11 ग्राम एमडी के साथ एक गिरफ्तार

बीकानेर। जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस को देर रात बड़ी सफलता हाथ लगी। भुट्टो के बास क्षेत्र में सक्रिय माने जा रहे कथित सप्लायर लकी भुट्टो को पुलिस ने 11 ग्राम एमडी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ के साथ-साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से इलाके में नशे की सप्लाई से जुड़ा हुआ था और उस पर पूर्व में भी विभिन्न प्रकरण दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि वह पोक्सो एक्ट के एक मामले में भी वांटेड चल रहा था। देर रात की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोचा।यह पूरी कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में की गई। अभियान का नेतृत्व सीओ अनुष्ठा कालिया और संबंधित थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार ने किया। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस का मानना है कि पूछताछ में नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। फिलहाल आरोपी से सप्लाई चैन, खरीद-फरोख्त और संभावित संपर्कों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com