Share on WhatsApp

बीकानेर: सरहद पार की नापाक साजिश नाकाम, ड्रोन से भेजा गया हथियारों का जखीरा बरामद

बीकानेर: सरहद पार की नापाक साजिश नाकाम, ड्रोन से भेजा गया हथियारों का जखीरा बरामद

  1. बीकानेर।जिले से लगती अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में एक बार फिर सरहद पार की नापाक कोशिश को नाकाम करते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी सफलता हासिल की है। खाजूवाला क्षेत्र के 24KND में एक किसान के खेत से हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है। सीमा सुरक्षा बल की 140वीं बटालियन की सूचना पर की गई संयुक्त कार्रवाई में एक ड्रोन, 5 पिस्टल और करीब 300 कारतूस जब्त किए गए हैं।
    प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये हथियार ड्रोन के जरिए सीमा पार से भेजे गए थे। अब तक ड्रोन के माध्यम से हेरोइन और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी की घटनाएं सामने आती रही हैं, लेकिन इस बरामदगी ने साफ कर दिया है कि हथियारों की तस्करी के लिए भी ड्रोन का इस्तेमाल बढ़ रहा है।
    कार्रवाई के दौरान खाजूवाला थानाधिकारी रोहित चौधरी, सीओ खाजूवाला अमरजीत चावला, प्रोबेशनर आरपीएस रोहित सहित पुलिस और बीएसएफ के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं ।सीमा सुरक्षा बल के इनपुट के आधार पर पुलिस ने खेत की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया, जहां से यह जखीरा बरामद हुआ। फिलहाल BSF और पुलिस की संयुक्त टीम क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चला रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह खेप किसके लिए भेजी गई थी और इसके पीछे कौन सा नेटवर्क सक्रिय है।
    सीमावर्ती इलाके में बढ़ती ड्रोन गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। इस कार्रवाई को सीमा पार से हो रही अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com