Share on WhatsApp

बीकानेर: स्कूल के पहले दिन मासूम को नोच खाया कुत्तों ने,लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचा,हालत गंभीर

बीकानेर: स्कूल के पहले दिन मासूम को नोच खाया कुत्तों ने,लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचा,हालत गंभीर

बीकानेर। श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव ऊपनी स्थित स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में बुधवार सुबह घटी घटना ने स्कूल सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्कूल के मुख्य गेट के अंदर ही 4 वर्षीय मासूम रामू पर हिंसक कुत्तों ने हमला कर दिया। गंभीर हालत में बच्चे को तुरंत पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।जानकारी के अनुसार रामू अपने बड़े भाई के साथ पहली बार स्कूल गया था। करीब डेढ़ घंटे बाद वह कक्षा से बाहर निकल आया। आरोप है कि मुख्य गेट खुला था और वहां कोई गार्ड मौजूद नहीं था। इसी दौरान गली के कुत्ते स्कूल परिसर में घुस आए और बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चे की चीखें सुनकर एक ग्रामीण मौके पर पहुंचा और उसे कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया।
डॉक्टरों के अनुसार बच्चे के सिर पर गहरे घाव हैं, जिनकी बार-बार सफाई करनी होगी। इलाज लंबा चलने की संभावना है।
घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका कहना है कि स्कूल प्रशासन ने यदि पहले से कुत्तों की समस्या की शिकायत प्रशासन को दी थी तो ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हुई? मुख्य गेट खुला क्यों था और सुरक्षा कर्मी क्यों तैनात नहीं था?
यह घटना केवल एक हादसा नहीं, बल्कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर बरती जा रही लापरवाही और स्थानीय प्रशासन की सुस्ती को उजागर करती है। अब देखना यह है कि जिम्मेदारों पर कार्रवाई होती है या यह मामला भी अन्य घटनाओं की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com