बीकानेर। मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र में सब्जी मंडी के सामने रविवार को एक पिकअप अनियंत्रित होकर घर के आगे खड़ी कार से टकरा गई और पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक को अचानक झपकी आने से पिकअप का संतुलन बिगड़ गया। वाहन सामने स्थित भगवान राम सोनी के घर के बाहर खड़ी कार से जा टकराया, जिससे पिकअप पलट गई जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
*ड्राइवर बाल-बाल बचा*
हादसे में पिकअप चालक को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल पहुंचाया।
*मौके पर जुटी भीड़, पुलिस पहुंची*
अचानक हुए हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर मुक्ताप्रसाद थाने से सहायक उप निरीक्षक हनुमान सिंह, कांस्टेबल महेश और जसवंत राज मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए यातायात बहाल कराया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चालक की लापरवाही थी या अन्य कोई कारण, जिससे यह हादसा हुआ