Share on WhatsApp

बीकानेर: रॉंग साइड आई फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, चालक फरार

बीकानेर: रॉंग साइड आई फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, चालक फरार

बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना इलाके में जैन कॉलेज के पास से सिने मैजिक जाने वाली सड़क पर एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद फॉर्च्यूनर चालक मौके से फरार हो गया।सुदर्शना नगर निवासी धीरज भार्गव की ओर से गंगाशहर थाना पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार वह गंगाशहर रोड से सिने मैजिक की ओर होते हुए अपने घर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आई फॉर्च्यूनर गाड़ी के चालक ने लापरवाहीपूर्वक रोंग साइड वाहन चलाते हुए उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि धीरज भार्गव सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया।पुलिस के अनुसार घटना के बाद फॉर्च्यूनर चालक मौके से फरार हो गया, हालांकि वाहन की पहचान कर ली गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल गोपालदास को सौंपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com