Share on WhatsApp

बीकानेर :एएनटीएफ और पुलिस की बड़ी रेड, 3 किलो अफीम जब्त

बीकानेर :एएनटीएफ और पुलिस की बड़ी रेड, 3 किलो अफीम जब्त

बीकानेर। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। इसी क्रम में एएनटीएफ बीकानेर, एएनटीएफ गंगानगर और नापासर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 किलो 20 ग्राम अफीम जब्त की है। इस कार्रवाई में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई बीती देर रात उच्चाधिकारियों के निर्देश पर की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति संदिग्ध रूप से अफीम लेकर जा रहा है। टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान सोहनलाल के रूप में हुई है, जो बैग में अफीम लेकर जा रहा था।यह संयुक्त ऑपरेशन एएनटीएफ आईजी विकास कुमार सिंह एवं जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में अंजाम दिया गया। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवती राठौड़ के सुपरविजन में टीम ने कार्रवाई को सफल बनाया।इस कार्रवाई में नापासर थानाधिकारी सुषमा शेखावत की भी अहम भूमिका रही। वहीं एएनटीएफ टीम के भानू प्रताप और अवतार सिंह ने विशेष भूमिका निभाई।पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि अफीम कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com