Share on WhatsApp

बीकानेर: पीबीएम में संविदा भर्ती घोटाले का आरोप, जांच की मांग को लेकर कांग्रेस का कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरना

बीकानेर: पीबीएम में संविदा भर्ती घोटाले का आरोप, जांच की मांग को लेकर कांग्रेस का कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरना

बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में संविदा नियुक्तियों के नाम पर रुपए लेने के भाजपा विधायक जेठानंद व्यास के बयान को लेकर कांग्रेस ने आज कड़ा विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस शहर व देहात कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की।देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशना राम सिहाग व शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदन मेघवाल के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर से इस मामले में जांच कमेटी गठित करने और इसका लिखित आश्वासन देने की मांग रखी।कांग्रेस नेताओं का कहना था कि जब तक प्रशासन की ओर से ठोस आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। लिखित आश्वासन नहीं मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता कलेक्टर कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गए।काफी देर तक धरना जारी रहने के बाद एडीएम सिटी रमेश देव मौके पर पहुंचे और कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को जांच करवाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशना राम सिहाग ने कहा कि बेरोजगार युवाओं से नियुक्ति के नाम पर पैसे लेना बेहद शर्मनाक और गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि जब भाजपा विधायक खुद इस तरह के आरोप लगा रहे हैं, तो प्रशासन को मामले की निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए।

उन्होंने मांग की कि जांच किसी प्रशासनिक अधिकारी की निगरानी में हो, क्योंकि पीबीएम अधीक्षक और निजी संविदा कंपनी पर मिलीभगत के आरोप पहले से लग रहे हैं।कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि संविदा नियुक्ति प्रक्रिया में अगर भ्रष्टाचार हुआ है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और बेरोजगारों के साथ हो रहे अन्याय को रोका जाए।

इस दौरान देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग, शहर अध्यक्ष मदन मेघवाल, भंवर कूकना देहात यूथ कांग्रेस अध्यक्ष, एनएसयूआई अध्यक्षश्रीकृष्ण गोदारा,राहुल जादूसंगत, नितिन वत्सस, शहजाद भुट्टो सहित कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com