Share on WhatsApp

नाल: तेज धमाके से सहमे लोग,सेना ने किया बम को किया डिस्पोज,नाल  में जमीन में धंसा मिला था बम, सेना ने किया निष्क्रिय

नाल: तेज धमाके से सहमे लोग,सेना ने किया बम को किया डिस्पोज,नाल में जमीन में धंसा मिला था बम, सेना ने किया निष्क्रिय

नाल। नाल थाना क्षेत्र में 4 जनवरी को मिले बम को सुरक्षित विस्फोट कर आज विशेषज्ञों की टीम ने तेज धमाके के साथ निष्क्रिय किया। 4 जनवरी 2026 को थाना क्षेत्र के पास झाड़ियों में जिंदा बम पड़ा मिला। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी।गौरतलब है कि 4जनवरी को सालासर रोड पर जमीन में आधा धंसा एक बम मिला। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और सेना ने इसको अपने कब्जे में लिया। जिसके बाद नाल पुलिस ने सेना की सोमवार को 24 इन्फैंट्री डिवीजन से संपर्क किया।लेफ्टिनेंट कर्नल सागर देशपांडे व मेजर अमित मुंढे के नेतृत्व में सेना की विशेषज्ञ टीम मौके पर पहुंची। सेना ने सोमवार को इन-सीटू नियंत्रित विस्फोट कर बम का सुरक्षित निस्तारण किया। अचानक तेज आवाज से आसपास के इलाके में सनसनी फ़ैल गई। निस्तारण के दौरान थानाधिकारी विकास बिश्नोई के निर्देशन में पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी की। वहीं एएसआई कालूराम पंवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली।इस दौरान ग्रामीणो ने पुलिस का सहयोग किया।नियंत्रित विस्फोट के बाद सेना ने स्थल की जांच कर अवशेष हटाए और क्षेत्र को सुरक्षित घोषित किया। इस कार्रवाई से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com