Share on WhatsApp

बीकानेर: फल खरीदने आए किसान को बनाया निशाना, किसान की जेब से 35 हजार पार, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

बीकानेर: फल खरीदने आए किसान को बनाया निशाना, किसान की जेब से 35 हजार पार, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

बीकानेर। शहर के पूगल फांटा बस स्टैंड पर स्थित बिस्सा आयरन स्टोर के आगे फल की दुकान पर आज फिर चोरी की वारदात सामने आई है। यहां दो शातिर चोरों ने फल खरीद रहे एक किसान की जेब से 35 हजार रुपये की गड्डी चोरी कर ली।बताया जा रहा है कि चोरों ने बड़ी चालाकी से किसान को बातों में उलझाया और जेब से रुपये निकालकर फरार हो गए। चोरी की पूरी घटना बिस्सा आयरन स्टोर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।पीड़ित किसान ने मामले की सूचना नया शहर थाना पुलिस को दे दी है तथा वीडियो फुटेज भी पुलिस को सौंप दी गई है।स्थानीय लोगों ने बताया कि 10 दिन पहले भी इसी स्थान पर चोरी की घटना हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद चोरों के हौसले कम नहीं हुए हैं।बस स्टैंड और सब्जी मंडी क्षेत्र होने के कारण यहां दिनभर भारी भीड़ रहती है, जिससे चोरों को वारदात करने में आसानी हो रही है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से आसपास के दुकानदार और राहगीर परेशान हैं तथा क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com