Share on WhatsApp

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा बीकानेर, महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा बीकानेर, महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

बीकानेर।महाशिवरात्रि का पावन पर्व आज बीकानेर सहित पूरे देश में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। रविवार और महाशिवरात्रि के विशेष संयोग के चलते शहर के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भोर होते ही भक्तजन भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के लिए मंदिरों की ओर रवाना होने लगे।

सुबह से ही लालेश्वर महादेव मंदिर, बारह महादेव, कर्जमुक्तेश्वर महादेव, जनेश्वर महादेव मंदिर, रंगोलाई और अचलेश्वर महादेव मंदिर में लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे, जिससे पूरे शहर का वातावरण शिवमय हो गया।श्रद्धालु भगवान शिव को जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली और मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना कर रहे हैं। कई भक्त उपवास रखकर विशेष पूजा-अर्चना में शामिल हुए और शिवलिंग पर विधिवत अभिषेक कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों में दिनभर विशेष पूजा, आरती, रुद्राभिषेक और भजन-कीर्तन के आयोजन जारी रहेंगे। वहीं, श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की उचित व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसरों में स्वयंसेवक भी भक्तों की सहायता में सक्रिय नजर आए।इस पावन पर्व पर बीकानेर के शिवालयों में उमड़ी आस्था ने यह संदेश दिया कि महाशिवरात्रि केवल पर्व नहीं, बल्कि भक्ति, विश्वास और शिव आराधना का महापर्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com