Share on WhatsApp

बीकानेर: पुलिसकर्मी की पत्नी ने पंखे के हुक से लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

बीकानेर: पुलिसकर्मी की पत्नी ने पंखे के हुक से लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

बीकानेर। जिले के नाल थाने के पास स्थित पुलिस कालोनी में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी का माहौल है। घटना की सूचना मृतका के पति और स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पड़ोसियों की मदद से महिला को फंदे से नीचे उतारा गया। आनन-फानन में उसे नाल सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इस संबंध में भरतपुर के रहने वाले मृतका के देवर सुदीप कुमार मीणा नाल थाने में रिपोर्ट दी है।परिवादी ने बताया कि उसके भाई की पत्नी सुजाता मीणा ने नाल थाने के पास बने स्टाफ क्वार्टर में पंखे के हुक से चुन्नी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी ‌ बताया जा रहा है कि मृतका का पति हरवीर मीणा पहले नाल थाने में तैनात था फिलहाल उसकी पोस्टिंग पास ही के गजनेर मे थी । घटना के समय ड्यूटी पर तैनात थे। देर रात जब वे घर लौटे तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अनहोनी की आशंका के चलते उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया। सभी की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया। कमरे के अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए, सुजाता फंदे से लटकी हुई थी। घटना के बाद कॉलोनी में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने पार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर पारिवारिक, सामाजिक और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com