Share on WhatsApp

बीकानेर : अवैध निर्माणों पर चला प्रशासन का पीला पंजा,सरकारी भूमि पर बनी 9 अवैध दुकानें ध्वस्त

बीकानेर : अवैध निर्माणों पर चला प्रशासन का पीला पंजा,सरकारी भूमि पर बनी 9 अवैध दुकानें ध्वस्त

बीकानेर। गंगानगर–जैसलमेर बाईपास स्थित आवासीय कॉलोनी एवं सरकारी खसरा भूमि पर किए गए अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। बीडीए उपायुक्त ऋषि सुधांशु पांडे के निर्देशन में यह कार्रवाई तहसीलदार बृजीलाल और गिरदावर हरि नारायण सिंह की मौजूदगी में की गई।प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की मदद से अतिक्रमण हटाते हुए कुल 9 अवैध दुकानों को तोड़ दिया। कार्रवाई के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। बीडीए उपायुक्त ऋषि सुधांशु पांडे ने बताया कि इन लोगों को स्वत: कब्जा हटाने का कई बार नोटिस भी दिया गया था जिसके बाद आज मौके पर पहुंची बीडीए की टीम ने इन कब्जों को जेसीबी की मदद से हटाया। बीडीए अधिकारियों ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का कब्जा या निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे अतिक्रमणों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन की ओर से आमजन से अपील की गई है कि वे सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने से बचें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई के साथ निर्माण हटाने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए नाल थाना पुलिस का जाब्ता मौके पर तैनात रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com