Share on WhatsApp

बीकानेर: जीएसएस में भीषण आग,बड़ा हादसा टला,फायर फाइटर्स ने पाया काबू

बीकानेर: जीएसएस में भीषण आग,बड़ा हादसा टला,फायर फाइटर्स ने पाया काबू

बीकानेर।जिले के नोखा तहसील के घट्टू गांव स्थित 33 केवी जीएसएस में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां लगे एक ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। हालांकि, प्रशासन की मुस्तैदी और दमकल टीम की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही तहसीलदार चंद्रशेखर टाक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत फायर फाइटर्स को मौके के लिए रवाना किया। चूंकि ट्रांसफार्मर तेल से भरा हुआ था, इसलिए आग के तेजी से फैलने और बड़े विस्फोट का खतरा बना हुआ था। फायरमैन बजरंग चिताना के नेतृत्व में दमकल टीम ने मोर्चा संभाला। आग की प्रकृति को देखते हुए फोम और पानी के मिश्रण का उपयोग किया गया। टीम ने अपनी जान जोखिम में डालकर कुछ ही समय में विकराल रूप ले रही आग पर पूर्णतः काबू पा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com