Share on WhatsApp

बीकानेर : खेजड़ी आंदोलन में रोहित गोदारा की एंट्री,कहा हम आंदोलन के साथ सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट से मचा हड़कंप

बीकानेर : खेजड़ी आंदोलन में रोहित गोदारा की एंट्री,कहा हम आंदोलन के साथ सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट से मचा हड़कंप

बीकानेर। पिछले दस दिनों से बीकानेर में चल रहे खेजड़ी बचाओ आंदोलन ने अब नया मोड़ ले लिया है। आंदोलन की आग अब सिर्फ महापड़ाव तक सीमित नहीं रही, बल्कि सोशल मीडिया पर भी लपटें दिखने लगी हैं।सोशल मीडिया पर रोहित गोदारा के नाम से वायरल पोस्ट ने हलचल मचा दी है। पोस्ट में आंदोलनकारियों को समर्थन देते हुए राजस्थान सरकार को सीधे शब्दों में चेतावनी दी गई है। पोस्ट में लिखा गया है कि बीकानेर में खेजड़ी कटाई रोकने के लिए महापड़ाव पर बैठे विश्नोई समाज के संतों, मातृशक्ति, बहन-बेटियों और समाज के सभी भाई-बंधुओं को प्रणाम और उनका पूरा समर्थन है।वायरल पोस्ट में रोहित गोदारा ने लिखा कि उनकी व्यक्तिगत उपस्थिति किसी कारणवश आंदोलन स्थल पर नहीं है, लेकिन आंदोलनकारियों को उनका पूर्ण समर्थन है और वे हर हाल में साथ खड़े हैं।पोस्ट में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि रोहित गोदारा ने राजस्थान सरकार को चेताते हुए लिखा कि यदि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं तो प्रदेश में कर्फ्यू जैसी स्थिति पैदा कर देंगे।उन्होंने लिखा कि देश की मिट्टी की लाज बचाने और पर्यावरण की रक्षा के लिए अगर किसी भी हद तक जाना पड़ा तो वे पीछे नहीं हटेंगे। *हालांकि वॉइस ऑफ बीकानेर सोशल मीडिया पर वायरल इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता‌*। बहरहाल पोस्ट सामने आने के बाद आंदोलन को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।गौरतलब है कि बीकानेर में खेजड़ी कटाई को रोकने की मांग को लेकर विश्नोई समाज लगातार महापड़ाव कर रहा है। आंदोलन के समर्थन में लगातार जनसमर्थन बढ़ रहा है‌।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com