Share on WhatsApp

बीकानेर: सीमा पर 2 किलो हेरोइन जब्त,बीएसएफ-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, ड्रोन से गिराए जाने की आशंका

बीकानेर: सीमा पर 2 किलो हेरोइन जब्त,बीएसएफ-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, ड्रोन से गिराए जाने की आशंका

बीकानेर। जिले से लगते अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर क्षेत्र के खाजूवाला में पाकिस्तान की एक और नापाक कोशिश को सुरक्षा एजेंसियों ने नाकाम कर दिया। सीमा के नजदीक रेगिस्तानी इलाके में बीएसएफ और खाजूवाला पुलिस की संयुक्त सर्च के दौरान करीब 2 किलो हेरोइन बरामद की गई है।जानकारी के अनुसार यह संदिग्ध पैकेट खाजूवाला के 1बीएम-14बीडी क्षेत्र के पास रेत के टीलों के बीच मिला। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह खेप पाक की ओर से ड्रोन के जरिए ड्रॉप की गई, ताकि तस्करों तक आसानी से पहुंचाई जा सके।बरामद हेरोइन की कीमत कई करोड़ रुपये आंकी जा रही है। मौके पर कार्यवाहक थानाधिकारी हरपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे और पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।गौरतलब है कि सीमा क्षेत्र में ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थ भेजने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। सुरक्षा एजेंसियां अब इस बरामदगी को लेकर तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं।फिलहाल जांच जारी है और बॉर्डर इलाके में चौकसी बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com