Share on WhatsApp

राजस्थान में टैलेंट की तलाश को मिला नया मुकाम, चार शहरों में ऑडिशन रहे शानदार

बीकानेर। एजी ग्रुप द्वारा आयोजित ट्रेडिशनल मॉडलिंग शो ग्लैमर ऑफ डेजर्ट के ऑडिशन राजस्थान के चार प्रमुख शहरों जोधपुर, नागौर, नोखा और बाड़मेर में बेहद सफल और शानदार रहे। ऑडिशन में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसे ज्यूरी पैनल ने निष्पक्षता और गंभीरता के साथ परखा।एजी ग्रुप के आयोजक गणेश स्वामी, अरुण गोयल और घनश्याम स्वामी की मौजूदगी में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया कि शादी के सीजन को ध्यान में रखते हुए अब ऑडिशन प्रक्रिया शिवरात्रि के बाद दोबारा शुरू की जाएगी। साथ ही यह भी तय किया गया कि अगले चरण में ऑडिशन टीम राजस्थान के अन्य शहरों में भी जाकर प्रतिभाओं की खोज करेगी।ऑडिशन के दौरान ज्यूरी मेंबर रखी स्वामी, स्लाइट पुरोहित, हितेश और आशीष सोलंकी की भूमिका काफी सराहनीय रही। ज्यूरी सदस्यों ने प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन भी दिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में टीम के सक्रिय सदस्यों पुनीत ढाल, निखिल स्वामी, रवि पुगलिया, प्रवीर तंवर, योगिता भाटी, मयंक चौहान, अनिल ओझा और पंकज शर्मा का विशेष योगदान रहा। वहीं ज्योति प्रकाश रंगा ने टीम प्रबंधन और समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जल्द घोषित होंगी नई तारीखें

आयोजकों अरुण गोयल, गणेश स्वामी और घनश्याम स्वामी ने संयुक्त रूप से बताया कि शिवरात्रि के बाद ऑडिशन की नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए और बड़ा मंच दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com