Share on WhatsApp

बीकानेर: खेजड़ी के लिए संघर्ष का तीसरा दिन,450 से ज्यादा आमरण अनशन पर, एक अनशनकारी की तबीयत बिगड़ी

बीकानेर: खेजड़ी के लिए संघर्ष का तीसरा दिन,450 से ज्यादा आमरण अनशन पर, एक अनशनकारी की तबीयत बिगड़ी

बीकानेर। खेजड़ी कटाई के विरोध में चल रहे खेजड़ी बचाओ महापड़ाव के तीसरे दिन भी आंदोलनकारियों का जोश और संकल्प पूरी मजबूती के साथ देखने को मिला। महापड़ाव स्थल पर बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी, संत समाज और विश्नोई समाज के लोग जुटे रहे। आंदोलनकारियों ने सरकार को साफ संदेश देते हुए कहा हमारे लिए सबसे पहले खेजड़ी है।सुबह अलसुबह संतों के सानिध्य में पर्यावरण प्रेमियों ने मुंह पर अंगुली रखकर प्रभात फेरी निकाली और खेजड़ी की पूजा-अर्चना कर आंदोलन को और मजबूत किया। इसके बाद सैकड़ों लोग कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए।

*450 से अधिक लोग आमरण अनशन पर*

जानकारी के अनुसार महापड़ाव में 450 से अधिक लोग आमरण अनशन पर बैठे हैं। आंदोलनकारियों का कहना है कि खेजड़ी केवल एक पेड़ नहीं बल्कि मरुस्थलीय जीवन, पर्यावरण संतुलन और संस्कृति की पहचान है। जब तक सरकार खेजड़ी संरक्षण को लेकर ठोस और लिखित आश्वासन नहीं देती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

*महिलाओं का ऐलान: बलिदान की परंपरा निभाएंगे*

महापड़ाव में अनशन पर बैठी विश्नोई समाज की महिलाओं ने भावुक होते हुए कहा कि उनके समाज ने पहले भी खेजड़ी की रक्षा के लिए बलिदान दिया है और आज भी वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। महिलाओं ने कहा हमारे पूर्वजों ने खेजड़ी के लिए अपना जीवन न्योछावर किया। जोधपुर के खेजड़ली में हमारे समाज ने सिर कटवाए, आज भी वही जज्बा हमारे भीतर है।अनशन पर बैठे सुभाष विश्नोई की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार अनशनकारी का रक्तचापबढ़ गया, जिसके बाद मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तुरंत उपचार शुरू किया। सुभाष विश्नोई ने बताया कि स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद उनका संकल्प कमजोर नहीं होगा और जब तक खेजड़ी संरक्षण को लेकर सरकार ठोस आश्वासन नहीं देती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

*स्वास्थ्य विभाग की विशेष व्यवस्था, मेडिकल टीम तैनात*

अनशनकारियों के स्वास्थ्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी विशेष इंतजाम किए हैं। सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध स्वयं अनशन स्थल पर पहुंचे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। विभाग की ओर से 4 डॉक्टर सहित 10 कर्मियों की टीम तैनात की गई है।बताया गया कि महापड़ाव में अनशन पर बैठे 363 अनशनकारियों के मेडिकल चेकअप के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं और लगातार स्वास्थ्य जांच की जा रही है।

*आंदोलनकारियों की चेतावनी: ठोस आश्वासन के बिना नहीं हटेंगे*

आंदोलनकारियों ने दो टूक कहा कि खेजड़ी कटाई रोकने और इसके संरक्षण को लेकर जब तक सरकार ठोस कदम नहीं उठाती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। तीसरे दिन भी महापड़ाव स्थल पर एकजुटता और संघर्ष का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com