Share on WhatsApp

बीकानेर: बेकाबू कार दीवार तोड़कर घर में घुसी, बड़ा हादसा टला

बीकानेर: बेकाबू कार दीवार तोड़कर घर में घुसी, बड़ा हादसा टला

बीकानेर। व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ग्राम पंचायत रिड़मलसर पुरोहितान के सामने स्थित सड़क के खतरनाक मोड़ पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार नियंत्रण खो बैठी और मकान की दीवार तोड़कर सीधे घर के भीतर जा घुसी। घटना के समय घर में पारिवारिक आयोजन चल रहा था, जिससे अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया।स्थानीय लोगों के अनुसार मोड़ पर अचानक वाहन असंतुलित हो गया। तेज गति के कारण चालक कार को संभाल नहीं पाया और वाहन सामने बने मकान से टकरा गया। घर में पहले से खड़ी एक अन्य कार से टकराने के बाद वाहन वहीं रुक गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।परिजनों ने बताया कि उसी समय मकान में 25वीं विवाह वर्षगांठ का समारोह चल रहा था। अचानक दीवार टूटने और कार के भीतर आने से लोग घबरा गए, हालांकि समय रहते सभी सुरक्षित बाहर निकल आए।
हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें एंबुलेंस के जरिए पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां घायलों का उपचार जारी है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह मोड़ पहले भी कई दुर्घटनाओं का कारण बन चुका है, इसके बावजूद अब तक कोई ठोस सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com