Share on WhatsApp

बीकानेर: किसानों के मसीहा और कांग्रेस के दिग्गज रामेश्वर डूडी पंच तत्व में विलीन, श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम गहलोत सहित कई नेता

बीकानेर: किसानों के मसीहा और कांग्रेस के दिग्गज रामेश्वर डूडी पंच तत्व में विलीन, श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम गहलोत सहित कई नेता

बीकानेर। राजस्थान की राजनीति में किसानों की आवाज़ माने जाने वाले रामेश्वर डूडी का शुक्रवार देर रात निधन हो गया । शुक्रवार देर रात बीकानेर में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके जाने से कांग्रेस ही नहीं, पूरे राजस्थान की राजनीति में एक बड़ा खालीपन आ गया है।

 

 

 

 

*अंतिम यात्रा में गूंजे नारे रामेश्वर डूडी अमर रहें*

 

शनिवार दोपहर उनके घर से अंतिम यात्रा निकली। हजारों समर्थक उमड़ पड़े। सड़क पर सिर्फ एक ही आवाज़ गूंज रही थी रामेश्वर डूडी अमर रहें। भीड़ में कई ऐसे किसान भी थे, जो उन्हें अपना मसीहा मानते थे। डूडी का अंतिम संस्कार उदयरामसर स्थित फॉर्म हाउस में किया गया, जहां उनके समर्थकों की आंखें नम थीं।

 

 

 

*बड़े नेताओं की मौजूदगी, गहलोत हुए भावुक*

 

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि ब्रेन स्ट्रोक से पहले ही वो मुझसे मिलकर गए थे। सोचा भी नहीं था कि यह मुलाकात आखिरी होगी।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने याद किया कि कैसे डूडी किसानों के लिए विधानसभा में धरने पर बैठे थे और सरकार को कर्ज़ माफी के लिए मजबूर कर दिया था।

 

 

 

*किसान नेता की जिद :जब तक कर्जा माफ नहीं होगा, धरना नहीं छोड़ूंगा*

 

डूडी का यह जज्बा हर किसी को याद रहा। जब वसुंधरा राजे सरकार थी, तब वे विधानसभा में लगातार तीन रात सोए। जब राजे ने पूछा – कब तक धरने पर बैठोगे? तो उनका जवाब था -जब तक आप विधानसभा चलाओगी, तब तक मैं बैठा रहूंगा। आखिरकार सरकार को कर्ज माफी की घोषणा करनी ही पड़ी। यही वजह थी कि किसान उन्हें अपना सच्चा हमदर्द मानते थे।

 

 

 

 

*लंबी बीमारी से जूझते रहे*

 

अगस्त 2023 में उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। जयपुर और गुरुग्राम के अस्पतालों में इलाज चला। लंबे समय तक वे दिल्ली में रहकर स्वास्थ्य लाभ लेते रहे, लेकिन हाल के दिनों में तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। शुक्रवार की रात उनकी ज़िंदगी की आखिरी रात साबित हुई।

 

 

 

रामेश्वर डूडी 1999 से 2004 तक बीकानेर से सांसद रहे। 2004 के चुनाव में वे बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र से हारे थे। बाद में राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता बने और कांग्रेस की राजनीति का बड़ा चेहरा माने गए।

 

 

 

*अब पत्नी सुशीला डूडी संभाल रहीं विरासत*

 

डूडी की परंपरागत सीट नोखा से 2023 चुनाव में उनकी पत्नी सुशीला डूडी कांग्रेस की प्रत्याशी बनीं और जीत दर्ज की। यह जीत कांग्रेस के लिए राहत लेकर आई थी। आज उसी सीट पर अब पूरा इलाका अपने नेता की याद में गमगीन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com