
बीकानेर। सोमवार देर रात पंचशती सर्किल क्षेत्र में दो गुटों के बीच जमकर झगड़ा हो गया। इस झगड़े में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश के चलते यह विवाद हुआ।
जानकारी के अनुसार यह घटना बी-वेज रेस्टोरेंट के आगे देर रात हुई। झगड़े के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पंचशती सर्किल क्षेत्र में आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस की सख्ती का कोई असर नहीं दिखाई देता। अपराधियों में कानून का कोई खौफ नजर नहीं आता।