Share on WhatsApp

बीकानेर : मंत्री जी के इलाके में नकली घी फैक्ट्री का भंडाफोड़,ड्रम, केमिकल और मशीनें बरामद

बीकानेर : मंत्री जी के इलाके में नकली घी फैक्ट्री का भंडाफोड़,ड्रम, केमिकल और मशीनें बरामद

बीकानेर। प्रदेश सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा के गृह जिले से बड़ा खुलासा हुआ है। लूणकरणसर में नकली घी बनाने का गोरखधंधा पकड़ा गया है। आम लोगों की सजगता के चलते इस गुप्त फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने छापा मारकर मकान को सीज किया और मौके से भारी मात्रा में ड्रम, केमिकल और मशीनें बरामद कीं।

 

हैरानी की बात यह है कि जिस विभाग की जिम्मेदारी खाद्य सुरक्षा और आपूर्ति पर है, उसी मंत्री के इलाके में यह ज़हरीला धंधा महीनों से फल-फूल रहा था।

 

जानकारी के अनुसार, गांव रामबाग निवासी रणजीत का मकान हरियाणा के एक युवक ने किराए पर लिया था। चार महीने से यहां गुपचुप तरीके से गतिविधियां चल रही थीं। आशंका है कि यहां केमिकल मिलाकर नकली घी तैयार किया जा रहा था।

 

पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है –

 

विनोद जाट निवासी सिरसा, हरियाणा,प्रिंस कुमार, निवासी चंदोली, उत्तर प्रदेश,द्रविड़ कुमार निवासी बदौली, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।

 

 

पुलिस ने आरोपियों से एक कार और एक पिकअप भी जब्त किया है। फिलहाल रसद विभाग ने सैंपल ले लिए हैं और जांच के बाद ही साफ होगा कि यहां किस तरह का खेल चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com