
बीकानेर। राज्य सरकार ने पुलिस और प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए शनिवार देर रात भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 91 अफसरों और राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के 142 अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस फेरबदल में कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ-साथ बीकानेर रेंज के आईजी और जिले के कई प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यस्थल भी बदले गए हैं।
बीकानेर के नए IG बने हेमन्त कुमार शर्मा
बीकानेर रेंज के आईजी ओमप्रकाश को जोधपुर कमिश्नरेट में नियुक्त किया गया है, जबकि उनकी जगह हेमन्त कुमार शर्मा को बीकानेर का नया पुलिस महानिरीक्षक (IG) नियुक्त किया गया है।
भुवन भूषण यादव बने ACB बीकानेर के DIG
सीकर के पुलिस अधीक्षक (SP) भुवन भूषण यादव को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) बीकानेर में उपमहानिरीक्षक (DIG) के पद पर स्थानांतरित किया गया है। यादव बीकानेर जिला कलक्टर नम्रता बुच्च की पति हैं।
प्रशासनिक फेरबदल में बीकानेर के ये अधिकारी हुए प्रभावित
कुणाल राहड़ – बीकानेर SDM से पदोन्नत होकर बीकानेर विकास प्राधिकरण में उपायुक्त नियुक्त।
दिव्या विश्नोई – बीकानेर सहायक कलक्टर से पूगल SDM पद पर स्थानांतरित।
प्रिया बजाज – हनुमानगढ़ सहायक कलक्टर से बज्जू SDM बनाई गईं।
उमा मित्तल – श्रीडूंगरगढ़ SDM से पीलीबंगा SDM के रूप में तबादला।
सुमन शर्मा – बीकानेर सहायक कलक्टर से एडीएम लोहावट बनीं।
संदीप चौधरी – बज्जू SDM से नागौर SDM के रूप में स्थानांतरित।
पंकज गढ़वाल – खाजूवाला SDM नियुक्त।
महिमा कसना – बीकानेर उत्तर SDM पद पर नई नियुक्ति।
10 IAS अधिकारियों को मिली पहली पोस्टिंग
इसके अलावा प्रशासनिक सेवा के 10 नए IAS अधिकारियों को ट्रेनिंग पूरी होने के बाद पहली पोस्टिंग दी गई है, जबकि दो IAS अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।