
बीकानेर। सदर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात को आपसी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। भुट्टों के चौराहे पर दो गुटों में झगड़ा होने के बाद चाकूबाजी की घटना सामने आई है, जिसमें असलम नामक युवक घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार यह झगड़ा पुरानी रंजिश को लेकर हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष की ओर से चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में असलम को पेट में गंभीर चोट आई है। चिकित्सकों की टीम उसका इलाज कर रही है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस झगड़े में शामिल अन्य युवकों की पहचान करने और आरोपियों को पकड़ने के प्रयास में जुटी है।