Share on WhatsApp

बीकानेर: यूथ कांग्रेस पर हुए पुलिस लाठीचार्ज पर उबाल, यूथ कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

बीकानेर :शुक्रवार को हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में यूथ कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाते हुए दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। शनिवार को सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में बीकानेर शहर यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा और देहात जिलाध्यक्ष भँवर कूकना ने पुलिस की कार्रवाई को “कायराना हरकत” करार दिया।

यूथ कांग्रेस नेताओं ने बताया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बर्बरता से लाठियां भांजी, जो प्रशासन की दमनकारी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि दोषी पुलिस अधिकारियों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन जल्द ही उग्र आंदोलन करेगा।प्रेसवार्ता में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी एक सुर में लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन को अल्टीमेटम दिया कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर संघर्ष से पीछे नहीं हटेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *